बरेली: जननायक एक्सप्रेस से टूटी ओएचई लाइन, ट्रेनों को किया डायवर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सियालदह, पंजाब मेल, बेगमपुरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को किया डायवर्ट

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन पर रविवार रात यात्रियों को भरी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शाम के समय पारसखेडा स्टेशन के पास 15211 जननायक एक्सप्रेस का पेंटो ओए की लाइन में उलझ गया जिसकी वजह से ओएचई लाइन छतिग्रस्त हो गई वह अच्छी लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लाइन आप लाइन पर यातायात बाधित हो गया काफी देर तक 13151 सियालदह एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन पर खड़ा करना पड़ा।

लेकिन देर रात तक ओ एच ई को ठीक करने का काम चलता रहा। लिहाजा  करीब दो घंटे तक जंक्शन पर खड़े रहने के बाद सियालदह एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन से रिवर्स कर वया चंदौसी होकर गुजारा गया। इसके अलावा 13005 पंजाब मेल, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस को भी चंदौसी के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया। बरेली जंक्शन पर यह ट्रेनें निरस्त कर दी गईं और कैंट स्टेशन से यात्रियों ने अपनी ट्रेन पकड़ी। ट्रेन पकड़ने की होड़ में यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों को अनाउंसमेंट कर ट्रेनें डायवर्ट होने की जानकारी दी गई।

डीआरएम को जाना पड़ा सड़क मार्ग से
मंडल रेल प्रबंधक अप लाइन पर निरीक्षण करके लौट रहे थे। वह अपने विशेष निरीक्षण यान में सवार थे। लेने हादसा होने के कारण डी आर एम का निरीक्षण यान वापस जंक्शन लौट आया और सड़क मार्ग से वह मुरादाबाद के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 10वीं में 98 और 12 वीं में 99 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

संबंधित समाचार