Hamirpur Crime : हिस्ट्रीशीटर ने दरोगा पर किया था फायर, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, बदमाश घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में दरोगा को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल।

हमीरपुर के पतारा गांव में हिस्ट्रीशीटर ने दरोगा को गोली मारकर घायल कर दिया था। वहीं, देर रात पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

हमीरपुर, अमृत विचार। Hamirpur Crime थाना कुरारा के पतारा गांव में हिस्ट्रीशीटर ने प्यारा पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा को मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। 

पतारा निवासी हिस्ट्रीशीटर शंभू कुशवाहा के घर में दरोगा सुरेंद्र सिंह एक हमराही के साथ दबिश देने गए थे। हिस्ट्रीशीटर के परिवार में शादी होने पर उसके घर में मौजूद होने की सूचना ग्रामीण ने पुलिस को दी थी। जैसे ही शाम करीब सात बजे पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तभी तमंचा से दरोगा पर हिस्ट्रीशीटर ने फायर झोंक दिया। घायल दरोगा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना को लेकर गांव में दहशत फैल गई है। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ललपुरा में मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि गांव में एक दुकान से हिस्ट्रीशीटर ने करीब 15 हजार का सामान उधार खरीदा था, करीब 15 दिन पूर्व दुकानदार ने उससे उधारी मांगी थी। जिस पर हिस्ट्रीशीटर ने उसके साथ मारपीट की थी। बीती रात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर शम्भू कुशवाहा कुरारा क्षेत्र में घूम रहा है।

इस पर नैठी रोड के पास पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए। आरोपी के ऊपर पहले से ही शहर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 

संबंधित समाचार