मुख्तार के करीबी जुगनू वालिया को फिर कस्टडी रिमांड में लेने का प्रयास करेगी लखनऊ पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। माफिया मुख़्तार अंसारी के करीब जुगनू वालिया को राजधानी पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने का एक और प्रयास करेगी। बताते चलें कि बीते 6 मई को जुगनू को रिमांड पर लेने गई लखनऊ पुलिस को पंजाब से खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा था। लखनऊ की आलमबाग पुलिस जब जुगनू को यूपी लाने के लिए पंजाब पहुंची तो पता चला की पंजाब पुलिस ने उसे पहले से ही सात दिन के लिए रिमांड पर ले रखा है। उन्होंने जुगनू से पूछताछ भी नहीं करनी दी।  

बताते चलें कि मुख्तार के करीबी जुगनू वालिया का नाम साल 2021 में आलमबाग में रेस्टोरेंट चलाने वाले जसविंदर सिंह उर्फ रोमी की हत्या मामले में आया था। पुलिस ने इस मामले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने पूछताछ में जुगनू वालिया को मुख्य साजिशकर्ता बताया था। उसके बाद से जुगनू फरार हो गया था। इस मामले में उसके घर की कुर्की भी हो चुकी है। जांच के दौरान जुगनू का कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ जाहिर हुआ था। जिसके बाद पता चला कि जुगनू वालिया को पंजाब पुलिस ने हथियारों के एक मामले में गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस 19 मई को जुगनू को रिमांड पर लेने की तयारी कर रही है। 

ये भी पढ़ें -  लखनऊ: फॉरेंसिक साइंस में करियर बना सकेंगे UP के युवा, Forensic Science Institute में दाखिला शुरू

 

संबंधित समाचार