बरेली: जुआ खेलने का विरोध करने पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी तलाक की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शहर से लेकर देहात तक लगातार तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। पत्नी ने जुआ खेलने का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक देकर आठ साल के बेटे के साथ घर …

बरेली, अमृत विचार। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी तलाक की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शहर से लेकर देहात तक लगातार तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। पत्नी ने जुआ खेलने का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक देकर आठ साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। तहरीर मिलने के बाद किला पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

किला थाना क्षेत्र के जखीर मोहल्ला निवासी गुलफिशा ने बताया कि उसका विवाह 10 साल पहले पड़ोस के रहने वाले कासिफ के साथ हुआ था। शादी के बाद गुलफिशा ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि उसका पति पतंग बनाने के काम के साथ सारी कमाई जुए में उड़ा देता है। पत्नी ने जब इसका विरोध करती तो वह उसके साथ मारपीट करता था।

गुलफिशा ने बताया कि 25 जुलाई की सुबह वह जुआ खेलकर घर पर आया तो उसने जुआ खेलने से मना किया। उसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक देकर आठ साल के बेटे मोहम्म्द वासित के साथ घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर किला पुलिस ने उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुलफिशा ने बताया कि उसके ससुराल के लोग आए दिन उसके बेटे के अपहरण की धमकी देते रहते हैं। उसने पुलिस ने अपनी और बेटे की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार