Kanpur: नवनिर्वाचित पार्षदों और मेयर के लिए सदन हो रहा तैयार, कई नए चेहरे पहुंचे, SP होगी BJP की मुख्य विपक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नवनिर्वाचित पार्षदों और मेयर के लिए सदन हो रहा तैयार।

कानपुर में नवनिर्वाचित पार्षदों और मेयर के लिए सदन हो रहा तैयार। महापौर बंगले का रेनोवेशन भी हुआ। वहीं, दूसरी बार भी प्रमिला को आवंटित होगा। कई नए चेहरे भी सदन में पहुंचे।

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम का सदन एक बार फिर नवनिर्वाचित मेयर और महापौर के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है। चुनाव के नतीजों के साथ ही यहां साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं करना शुरू हो गया है। सदन में भाजपा के पार्षदों की संख्या एक बार फिर सबसे ज्यादा होगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के 17 पार्षद मुख्य विपक्ष बनकर सदन में बैठेंगे। खास बात यह है कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद सदन में पहली बार आम आदमी पार्टी का एक पार्षद भी समस्याओं पर ताल ठोकता नजर आएगा। हालांकि, बसपा सदन से नदारद होगी। आईएमआईएम के एक पार्षद ने भी सदन में जगह बनाई है।

नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही नगर निगम सदन को व्यवस्थित करना कर्मचारियों ने शुरु कर दिया है। रविवार को छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों ने सदन को खोलकर यहां लगी कुर्सियों, मेज को साफ किया। इसके साथ पटल पर लगे माइकों की टेस्टिंग भी हुई। महापौर की कुर्सी पर पहली बार मिथक तोड़कर भाजपा की प्रमिला पांडेय ने जगह बनाई है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही महापौर और 110 वार्डों के जीते हुए प्रत्याशियों को अगले सदन के लिए शपथ दिलाई जाएगी। निगम चुनाव में कई चौंकाने वाल आंकड़े सामने आए हैं। इस बार युवा पार्षदों की संख्या नगर निगम के इतिहास में सबसे अधिक रही है। सदन में एक चौथाई युवा पार्षद बैठेंगे। इसमें नौ महिला और 16 पुरुष युवा हैं। सबसे कम उम्र की जरौली की 23 वर्ष की रिचा द्विवेदी ने जीत दर्ज की है।

23 से 35 वर्ष के युवा पार्षदों में भाजपा के 10, सपा के नौ, कांग्रेस के दो और निर्दलीय चार प्रत्याशी जीते हैं। वार्ड 45 में निर्दलीय प्रत्याशी रेनू यादव ने इस बार सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनाया है। रेनू यादव ने भाजपा प्रत्याशी भावना द्विवेदी को 4735 वोट के बड़े अंतर से मात दी है।

निकाय चुनाव में परिणाम बेहद चौंकाने वाले आए। नगर निगम के सबसे वरिष्ठ पार्षद मोतीझील नहीं पहुंच पाए, तो कई ने जीत बरकरार रखी। तिलक नगर वार्ड से पांच बार के पार्षद रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल शुक्ल बेबी इस बार सदन में दिखाई देंगे। वह पांच बार के पार्षद रहे हैं।

कमल शुक्ल बेबी को इस बार भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार गर्ग ने पटखनी दी। वहीं, वार्ड 49 गांधीनगर से पांच बार खुद को और पत्नी को जिताने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्रनाथ शुक्ला दद्दा की 29 साल की बादशाहत खत्म हो गई। वह भी अब सदन में नहीं दिखेंगे। महेंद्रनाथ शुक्ल दद्दा को निर्दलीय प्रत्याशी विवेक शर्मा ने हरा दिया। 

नवीन पंडित और महेंद्र पांडेय पप्पू होंगे सबसे वरिष्ठ

सदन में अब नवीन पंडित और महेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू वरिष्ठ होंगे। दोनों की नेता अपने-अपने वार्डों से पांच बार जीतकर आए हैं। खास बात यह है कि दोनों की पार्षद भाजपा के हैं।

संबंधित समाचार