प्रयागराज: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला और उसके बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शिवकुटी के सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार यादव ने बताया कि एक महिला और उसका बेटा किसी बात पर झगड़ा करते-करते रेलवे लाइन पर आ गए, तभी अचानक दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मीना कुमारी (60) और राजू उर्फ राकेश कुमार (30) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बलिया में ननिहाल आयी किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
