चंदौली: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट निलंबित, चिकित्सकों ने लगाये थे गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंदौली/लखनऊ, अमृत विचार। जिले में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। फार्मासिस्ट हर्षवर्धन के व्यवहार को लेकर चिकित्सकों ने गंभीर आरोप लगाये थे, साथ ही कार्य में लापरवाही का भी आरोप लगा था। जिसके बाद उनके ऊपर निलंबन की कार्रवाई हुई है।

दरअसल,राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट हर्षवर्धन पर महिला डॉक्टरों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये गाली-गलौच करने, मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं नौगढ़ के उपजिलाधिकारी ने 27 अप्रैल को चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण का था, निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय बन्द पाये जाने आदि आरोपों के सम्बन्ध में आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

होम्योपैथ के निदेशक प्रो.अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आयुष मंत्री के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र" दयालु" के स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: निर्माणाधीन अपार्टमेंट व कॉम्पलेक्स सील, चेतावनी के बाद भी कराया जा रहा था चोरी-छिपे निर्माण

संबंधित समाचार