मुरादाबाद : 28 वार्डों में महिला पार्षद उठाएंगी महानगर क्षेत्र की जनता की आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाय चुनाव में महिला प्रत्याशियों के जीत से कई नए समीकरण बनेंगे। नगर निगम में 70 वार्डों में से भाजपा की सबसे अधिक 13 महिला उम्मीदवार पार्षद बनीं। नौ सीटें जीतकर कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की दो-दो महिला पार्षद सदन में लोगों की बुलंद करेंगी। जबकि, दो निर्दल महिला उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी के विनोद अग्रवाल को तीसरी बार विजयी हासिल हुई है। अगर 70 वार्डों पर नजर डालें तो यहां महिलाओं ने 28 पर जीत की पताका फहराने में कामयाबी हासिल की हैं। इसमें सबसे ज्यादा महिला पार्षद भारतीय जनता पार्टी की हैं। जिन्होंने 13 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं, नौ सीटें जीतकर कांग्रेस दूसरे स्थान पर हैं। 2017 के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी की इस बार दो महिला पार्षद ही विजयी रही हैं। जिसमें शीरी गुल निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी। बहुजन समाज पार्टी की भी केवल दो महिला पार्षद ही जीत सकी हैं।

स्मार्ट सिटी में 28 वार्डों की विभिन्न समस्याओं को तीसरे सदन में महिला पार्षद उठाएंगी। इनमें क्योंकि सबसे अधिक संख्या में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी की पार्षद की है। इसलिए भी जनता की उम्मीद उनसे ज्यादा है कि वो क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाकर उनका जल्द से जल्द निराकरण कराकर उनकी अपेक्षाओं को पूरा करेंगी। मुख्य विपक्षी के रूप सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही कांग्रेस को भी अपना वजूद दिखाना होगा। इस बार 2017 के मुकाबले 12 सीट अधिक जीतकर सपा को पछाड़ने में कांग्रेस को कामयाबी मिली है। इसमें भी नौ महिला पार्षदों ने जीत हासिल की हैं। इसमें अधिकांश मुस्लिम महिलाएं ही हैं। उसमें अधिकतर कम पढ़ी लिखी हैं। वह जनता की समस्याओं को किस प्रकार उठाएंगी और उनका समाधान करा पाएंगी यह देखने वाली बात होगी।

नगर निगम के 70 वार्डों में महिला पार्षदों की स्थिति
  • दल                                    पार्षद
  • भारतीय जनता पार्टी               13            
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस             09            
  • समाजवादी पार्टी                    02            
  • बहुजन समाज पार्टी                02            
  • निर्दलीय                               02
  • कुल                                     28

ये भी पढ़ें :  Moradabad Nagar Nigam Election Result : भाजपा के दिग्गजों की बड़ी जीत के दावों का निकला दम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात