बरेली: 113 करोड़ से सुधरेगी जिले में सड़कों की सूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बदहाल सड़कों को लेकर निशाने पर आया लोक निर्माण विभाग जिले में 173.29 किलोमीटर लंबाई की 22 सड़कों का निर्माण करेगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य में 113 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। एसएलएसएफ कमेटी के अनुमोदन के बाद प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। जल्द ही इन सड़कों …

बरेली,अमृत विचार। बदहाल सड़कों को लेकर निशाने पर आया लोक निर्माण विभाग जिले में 173.29 किलोमीटर लंबाई की 22 सड़कों का निर्माण करेगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य में 113 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। एसएलएसएफ कमेटी के अनुमोदन के बाद प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली यह सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम चल रहा है। हालांकि कोरोना काल में बजट के अभाव के चलते यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। लॉकडाउन के बाद शुरू हुई प्रोजेक्ट की पैरवी में इन सड़कों के निर्माण का मुद्दा भी उठा।

पैरवी के बाद बीते दिनों लखनऊ में एसएलएसएफ कमेटी ने प्रोजेक्ट के लिए अनुमोदन कर दिया। कमेटी के अनुमोदन के बाद 11 ब्लॉक की इन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अनुमोदन की बाधा पार होने के बाद अब प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर गठित करने का काम तेज हो गया है।

इसी महीने पीडब्ल्यूडी अधिकारी प्रोजेक्ट का डीपीआर मुख्यालय भेजेंगे। मुख्यालय से बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस बारे में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह का कहना है कि जिले में लंबे समय से बदहाल मार्ग के निर्माण के लिए डीपीआर भेजा जा रहा है। काम के लिए एसएलएसएफ कमेटी के अनुमोदन भी मिल गया।

संबंधित समाचार