वाराणसी: प्लास्टिक शीट की एजेंसी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया पर मंगलवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब प्लास्टिक शीट की एजेंसी में आग लग गई। आग इतना भीषण था कि दुकान में रखा माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया। दरअसल सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोलने पहुंचा तो धुंआ निकलता दिखा। जब पूरी दुकान खुली तो आग की लपटे दुकान में फैल चुकी थी।

आनन - फानन में दुकान में मौजूद फायर सर्विस उपकरण से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। वही कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भी आग को काबू करने में जुट गई। आग की सूचना से पूरे क्षेत्र में अफरा -तफरी का माहौल हो गया।

दुकानदार की माने तो आग की वजह से दुकान में रखे करीब 50 हजार का माल जलकर खाक हो गया। वही आग के कारणों को लेकर शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची सिगरा थाना क्षेत्र की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर में सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, सात लाख नकदी और जेवरात लूटकर हुए फरार

संबंधित समाचार