कांग्रेस ने अपने संगठन पर किया है बहुत काम : कमलनाथ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस का संगठन पहले कमजोर था, परंतु अब कुछ वर्षों में पार्टी ने संगठन पर बहुत कार्य किया है। कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस का संगठन पहले बहुत कमजोर था, पिछले कुछ वर्षों में पार्टी संगठन पर मंडलम सेक्टर और बूथ स्तर पर बहुत काम किया गया है, जिसके परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस का अब कोई परंपरागत गांव या मकान नहीं बचा, राजनीति काफी स्थानीय हो चुकी है और यह बात सबको समझ लेना अब आवश्यक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली में 25 वर्षों से भाजपा जीत रही है। सिंगरौली ऊर्जा की राजधानी मानी जाती है, जितना राजस्व सिंगरौली पूरे प्रदेश को देता है, क्या उस अनुपात में यहां के विकास के लिए राशि भाजपा शासनकाल में दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अक्सर जनता को गुमराह करने और ध्यान मोड़ने में सफल हो जाती है।

ये भी पढ़ें : शिवकुमार के दिल्ली पहुंचते ही कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

संबंधित समाचार