जौनपुर सिविल कोर्ट में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, कोर्ट पेशी पर आए आरोपियों पर हुई फायरिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। यूपी के जौनपुर में दिनदहाड़े सिविल कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। लोग जान बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। यहां कोर्ट में पेशी के लिए आए दो आरोपियों पर अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। परिसर में मौजूद वकीलों ने फायरिंग करने वाले अपराधियों को दबोच लिया।  

मिली जानकारी के अनुसार 6 मई को गौराबादशहर थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी पहलवान बादल यादव की हत्या में सूर्य प्रकाश व मिथिलेश गिरी आरोपी हैं, मंगलवार को दोनों आरोपी पेशी के लिए सिविल कोर्ट लाये गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ती देख दोनों को बनारस रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों हमलावरों को अपनी हिरासत में ले लिया है। 

ये भी पढ़ें -हरदोई : रामगंगा नदी में डूबे अधेड़ का 24 घंटे बाद शव बरामद

संबंधित समाचार