वाराणसी : परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया धरना - प्रदर्शन
वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विधि संकाय के छात्र मंगलवार को गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि आने वाले समय में सेमेस्टर एग्जाम होना है हम छात्र-छात्राओं के अपने अंतिम वर्ष में होने के कारण कई प्रकार के प्रवेश परीक्षाओं को देना तथा हाईकोर्ट इलाहाबाद ला क्लर्क और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया लॉ क्लर्क का परीक्षा होना है। इस मुख्या परीक्षाओं से हमारा भविष्य तय होगा। इसलिए इन्हें छोड़ा नहीं जा सकता है।
छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा को एलएलएम के बाद आयोजित करवाए। जिससे विद्यार्थियों का आगे का भविष्य उज्जवल हो सके। छात्रों का कहना है कि इसके पूर्व भी उन्होंने शिक्षकों और विभागाध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी थी। लेकिन उनकी मांग पूरी न होने पर वो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हुए हैं।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका लेने वाली एजेंसी हुई ब्लैक लिस्ट
