अयोध्या : देहदान कर दुनिया छोड़ गए संपादक शीतला सिंह, CM योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार व संपादक शीतला सिंह नहीं रहे। मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। 94 वर्ष के शीतला सिंह कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। सहकारिता पर आधारित व प्रकाशित जनमोर्चा दैनिक अखबार के प्रधान संपादक रहे शीतला सिंह के निधन के बाद पत्रकारिता जगत ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के राजनेताओं ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। शासन के कई अफसरों ने भी शोक जताया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर संपादक शीतला सिंह के निधन पर शोक जताया है। 

उनके पुत्र व पत्रकार एसएन सिंह ने बताया कि पिता शीतला सिंह ने देहदान किया था, जिस कारण उनकी अंत्येष्टि नहीं होगी। मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया जा रहा है। प्रेस काउंसिल के कई बार सदस्य रहे शीतला सिंह के निधन की खबर पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा कि शीतला सिंह हिंदी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।


ये भी पढ़ें -लखनऊ: 334 युवाओं को स्मृति ईरानी ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- नए राष्ट्र का निर्माण करेंगे युवा

संबंधित समाचार