World Hypertension Day : ब्लड प्रेशर को नापने का तरीका होना चाहिए सही, जानिये कैेसे
लखनऊ, अमृत विचार। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच होना बहुत जरूरी है। साथ ही जांच का तरीका भी उचित होना चाहिए। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखकर लंबा और गुणवत्तापूर्ण जीवन जिया जा सकता है। इस बता की जानकारी वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day) पर स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने दी है ।
उन्होंने बताया कि हाइपरटेंशन यानी की ब्लड प्रेशर का बढ़ना एक साइलेंट किलर होता है इसलिए नियमित रूप से सही तरीके से जांच करके तथा चिकित्सीय सलाह को अपनाकर उचित खानपान और जीवन शैली को सुधार कर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों में ब्लड प्रेशर के प्रति जागरुकता लाने के नजरिये से आज यानी 17 मई को World Hypertension Day मनाया जाता है।
लक्षण
उन्होंने बताया कि सुबह सिर दर्द, नाक से खून,अनियमित हार्टबीट, आंखें कमजोर हो रही, कान में सीटी बजना, ज्यादा थकान आना, उल्टी महसूस होना या उल्टी होना, कन्फ्यूजन, एंजायटी, सीने में दर्द, मांसपेशियों में अकड़न महसूस करते हैं, तो अपना ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए । Blood pressure को चेक करते समय हाथ में बांधे जाने वाले कफ में पहले से भरी हुई हवा को बाहर निकाल दे, कफ को सही जगह पर बांधे और तीन बार ब्लड प्रेशर लेने के बाद उसका औसत निकाल लें । ब्लड प्रेशर नापने के पूर्व थोड़ी देर तक आराम करें, तेज कदम चलकर आने और व्यायाम के तुरंत बाद ब्लड प्रेशर चेक ना कराएं, किसी भी तनाव की स्थिति में ब्लड प्रेशर अगर चेक कराया जाएगा तो उसकी नाप सही नहीं आएगी यह भी ध्यान रखें की आपकी नींद पूरी हो जो ब्लड प्रेशर को सामान रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, यदि आपका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ रहा हो तो चिकित्सक की सलाह लेकर आवश्यक औषधियां लेनी चाहिए। जिससे ब्लड प्रेशर से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके, ब्लड प्रेशर से उत्पन्न होने वाली बीमारियां समझ में नहीं आता है इसीलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है।
यह भी पढ़ें : कर्नाटक के CM होंगे सिद्धारमैया, इस दिन ले सकते हैं शपथ, शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर
