रायबरेली : सुलह के बाद भी नही चली कोर्ट , अधिवक्ताओं ने फिर किया हंगामा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज/ रायबरेली, अमृत विचार। कई दिनों से नाराज चल रहे अधिवक्ताओं को मनाने के लिए मंगलवार को एसडीएम का प्रयास व्यर्थ गया है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा है।
     
मंगलवार को एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच वार्ता के बाद कोर्ट चलाने पर सहमति बनी थी।  लेकिन बुधवार सुबह माहौल फिर गरम हो गया। कुछ अधिवक्ताओं ने एसडीएम के कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। एसडीएम से वार्ता के लिए उनके चेंबर पहुंचे वकीलों ने आरोप लगाया कि एस डी एम वकीलों के साथ भेद भाव कर रहे है। कुछ वकीलों के खड़े होने पर मुलजिम मुचलका पर ही छोड़ दिए जाते है। अन्य वकीलों को जमानत के लिए बाध्य किया जाता है। एसडीएम ने वकीलों को जवाब में कहा कि यह उनका विवेकाधिकार है। केस के हिसाब से ही आदेश होगा। 

कुछ देर तक वकीलों व एसडीएम के बीच गरमा-गरमी का माहौल रहा। देखते ही देखते एसडीएम चेंबर से वकीलों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी ने बताया कि आम सभा की बैठक बुलाकर सभी बिंदुओं पर चर्चा करके एक  निर्णय लिया जाएगा। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया बार और बेंच के बीच मनमुटाव का मामला है। साथ में बैठ कर मामले को सुलझाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : छात्रा पर एसिड फेंकने की धमकी मामले में केस दर्ज

संबंधित समाचार