बरेली: फरमान मियां को भारत गौरव रत्न से किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी (असजद मियां) के दामाद व जमात रज़ा मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) को भारत गौरव रत्न से सम्मानित किया गया है। उनको ये सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्य व एनजीओ मैनजमेंट के लिए दिया गया है। बता दें फरमान मियां की एनजीओ आला हज़रत हुज़ूर ताजुशशरिया सोसाइटी द्वारा कई साल से मज़हबी खिदमात के अलावा आधुनिक शिक्षा व ज़रूरतमंदों के फ्री ऑपरेशन नीट यूपीएससी व कंप्यूटर की मुफ्त कोचिंग के अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय व परिवार वेलफेयर की ओर टीबी मुक्त अभियान में भी पुरस्कार मिला। 

नेशनल कमीशन फ़ॉर वूमेन ह्यूमेन राइट्स कमीशन और कर्नाटक की भारत यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट मानद उपाधि से नवाज़ा। उनके एनजीओ के द्वारा शुएब रशीद, रिशु यादव, संजय गंगवार, फरहत जहां, मो इमरान, उज़्मा अंसारी समेत कई लोगों का नीट में चयन हो गया है। जो देश के अच्छे कॉलेज में अध्ययनरत है। उनको पुरस्कार मिलने पर देश विदेश भर की सभी जमात रज़ा की शाखाओं समेत नवाब अरशद हसन, डॉ. मेहंदी हसन, शमीम अहमद, सैयद जसीम, जुल्फिकार अहमद, मोईन ख़ान, ताजवर खान, डॉ लईक अहमद, साजिद अली, फसाद खान, जावेद अली, बक्तियार ख़ान, नवेद ख़ान, साकिब ख़ान, तसव्वर अली, अशफाक यार खान अब्दुल सलाम आदि ने फरमान मियां को अच्छे कार्यों को ऐसे ही जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढे़ं- बरेली: खाद्य तेल चोरी करते हुए पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर, मुकदमा दर्ज

 

 

 

संबंधित समाचार