Bageshwar News : ओलावृष्टि से सब्जी उत्पादन को भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। बारिश ने उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत तो दी लेकिन कपकोट तहसील के सरयू घाटी में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। ओलों ने खेतों में खड़ी आलू और जौ की फसल को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा सब्जी उत्पादन को भी भारी झटका लगा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।  

मिकिला खलपट्टा के बालक सिंह जैमियाल व पूर्व ग्राम प्रधान सूप सिंह जैमियाल ने बताया कि बुधवार की सुबह मौसम साफ था। अपराह्न एक बजे के बाद आसमान काले बादलों से घिर गया। तीन बजे से उनके गांव के अलावा खलझूनी, तरसाल पतियासार में भारी ओलावृष्टि हो गई। 

ओलों से जौ, गेहूं की फसल के अलावा आलू को नुकसान पहुंचा है। कद्दू, तुरई, लौकी, टमाटर, बैंगन, मिर्च तथा फ्रैंचवीन को भी भारी नुकसान हुआ है। भिंडी के पेड़ ओलों की मार से नष्ट हो गए हैं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख से लेकर विधायक को नुकसान की जानकारी दी। 

जल्द किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने उपजिलाधिकारी कपकोट व तहसीलदार को सूचना कर मौके पर पटवारी को भेजकर फसलों के हुए क्षति का आंकलन करवाकर मुववाजा दिलवाने को कहा। इसके अलावा दुग-नाकुरी तहसील, कांडा में भी हल्की ओलावृष्टि हुई, जबकि जिला मुख्यालय में बूंदाबांदी के बाद मौसम खुल गया।

यह भी पढ़ें- Bageshwar News : खड़िया खनन पर लगे रोक, मंदिर समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज