बदायूं: चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह पप्पू भईया का देहांत, पिछले दो साल से चल रहे थे बीमार

लाल पुल श्मशान भूमि में गुरुवार सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

बदायूं: चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह पप्पू भईया का देहांत, पिछले दो साल से चल रहे थे बीमार

बदायूं अमृत विचार: पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ  पप्पू भैया का बुधवार सुबह ह्रदय गति रुक जाने कारण निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और पिछले करीब दो साल से बीमार चल रहे थे। अवनीश कुमार सिंह का जन्म 13 अगस्त 1942 को दातागंज के ग्राम व पोस्ट मझारा में हुआ था। वह चार बार 1977 से 1980, 1984 से 1989, 1991 से 1993, 1993 से 1996 तक दातागंज के विधायक रहे।

सन 1985 से 1991 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे थे। सन 1972 में समरेर से ब्लॉक प्रमुख रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के नजदीकी रहे। कई बार कल्याण सिंह उनके आवास पर भी आये। पप्पू भैया सदैव सरल, सहज और ईमानदार नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद सभी लोग उनकी सरलता व सादगी की चर्चा करते रहे। उनके पिता स्व. हरीश चंद्र सिंह चौधरी चरण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।

उनकी सूबे में अलग पहचान थी।अवनीश कुमार सिंह के बेटे राहुल सिंह पूना में इंजीनियर है। पुत्री ऋतु सिंह मुम्बई में हैं, दामाद तरुण सिंह बड़े उद्योगपति हैं। अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया भाइयों में तीसरे नम्बर के थे। उनके बड़े भाई वीके सिंह नेवी में एयर ऐडमिरल हैं, जो अमेरिका में है। दूसरे भाई छोटे भइया भी अमेरिका में है।

सबसे छोटे भाई सुभाष सिंह दिल्ली में रहते हैं। बहन मीरा दिल्ली में हैं, जिनके पति आईबी में डारेक्टर रहे हैं। अवनीश सिंह निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया का अंतिम संस्कार 18 मई को सुबह 10 बजे शमशान भूमि लालपुल बदायूं पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बदायूं: घर में झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाकर जान दी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

ताजा समाचार

कुछ ऐसा बनने की कोशिश मत करो जो तुम नहीं हो, मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी का पाकिस्तान टीम को संदेश 
धन शोधन मामला: कोर्ट ने शाहजहां की न्यायिक हिरासत 13 मई तक के लिए बढ़ाई
बिजनौर : वाहनों की चेकिंग कर रहा था फर्जी दरोगा, पुलिस को दिखाई अकड़...जानिए फिर क्या हुआ?
बदायूं: सपा प्रत्याशी को देना वोट, वर्ना जान से मार दूंगा...फोन पर युवक ने दी धमकी, डरा हुआ है भाजपा समर्थक...जानिए मामला
अयोध्या: भीषण गर्मी से तेजी से बढ़ रही है मरीजों की संख्या, रोजाना आ रहे उल्टी दस्त के करीब 25 मरीज, CHC हुई फुल 
मुरादाबाद: व्यापार संगठन की मांग- अवैध साप्ताहिक बाजार हटाई जाए.. शहर में अवैध ई-रिक्शा पर लगे अंकुश