Hamirpur News: धर्म छुपाकर की दोस्ती, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में धर्म छुपाकर दोस्ती करने के बाद किया दुष्कर्म।

हमीरपुर में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

हमीरपुर, अमृत विचार। जहां सरकार बेटी बचाओ का नारा लगाते हुए नहीं थक रही है तो वहीं बेटियों के साथ होने वाली घटनाओं में बढोत्तरी होती जा रही है। ऐसे ही मामले में एक फिजियोथेरेपी से स्नातक कर रही बेटी ने अपने साथ हुई घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई है।

एक गांव निवासी कानपुर से फिजियोथेरेपी में स्नातक की छात्रा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते चार साल पहले कस्बे के एक मुहल्ला निवासी एक अन्य बिरादरी के युवक ने रोहित नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उससे दोस्ती कर ली और धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ाने लगा। ऐसे ही एक दिन मिलकर अपने घर ले गया।

जहां पर उसे नशीली दवा पिलाकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और उसका अश्रील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह अक्सर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसा, जेवरात आदि भी लेता रहा है। जबकि एक बार उसके परिजनों ने उससे धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर मारपीट भी की थी। पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार