मुरादाबाद : पति ने फोन पर दिया तलाक, ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पति ने विवाहिता को फोन पर तीन तलाक दे दिया और उसके ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है। 

थाना मैनाठेर क्षेत्र निवासी महिला का निकाह 29 जून 2020 को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के बदरखा निवासी युवक से हुआ था। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि निकाह के बाद से पति, सास-ससुर, देवर, ननद और नंदोई दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार पति सऊदी में काम करता है। उसकी गैरमौजूदगी में देवर ने कई बार अश्लील हरकतें ओर छेड़छाड़ किया। 

आरोप है कि बीते 21 अप्रैल 2023 को देवर ने उसके कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें कीं। इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो सभी ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं सउदी में बैठे पति ने फोन कर महिला को धमकाया और तीन तलाक दे दिया। जबकि ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : प्रेमी बना रहा था शादी का दबाव, छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

संबंधित समाचार