बहराइच: शांति कुंज हरिद्वार से जरवलरोड पहुंचा कलाश रथ, लोगों ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड, बहराइच, अमृत विचार। शांति कुंज हरिद्वार से गायत्री परिवार की ओर से कलश रथ यात्रा गुरुवार को जिले के जरवल रोड क्षेत्र में पहुंची। यहां पर शक्ति कलश यात्रा का स्वागत और पूजा किया गया। इसके बाद कलश रथ दूसरे क्षेत्र के लिए रवाना हुई।

शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर शक्ति कलश रथ के गायत्री प्रज्ञा पीठ जरवल रोड पहुंचने पर गायत्री परिवार द्वारा आरती कर पूजन किया गया। शक्ति कलश रथ यात्रा के साथ चल रहे दर्जनों चौपाहिया, दोपहिया वाहनों पर सवार पीत परिधान से सुसज्जित पगड़ी धारी गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों के द्वारा हम बदलेंगे युग बदलेगा का नारा लगाकर पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

cats0-23

इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट जरवल रोड के प्रबंधक ओम प्रकाश अवस्थी, सहायक  ट्रस्टी ओम प्रकाश गुप्ता, ट्रस्टी शिवप्रसाद सिंह दशरथलाल प्रज्ञा पीठ जरवल रोड की परिबाजिका सावित्री तिवारी,  कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव, माधुरी सिंह भारत माता, शालिकराम सोनी, राम कृपाल सिंह, प्रशांत अग्निहोत्री, कमलेश त्रिपाठी, मोनू सिंह, राजेश्वर प्रसाद, मोहित चतुर्वेदी कनक लता गुप्ता,चंद्रावती विश्वकर्मा, मोनू सिंह पारसनाथ तिवारी  सरोज सिंह, गीता अवस्थी ललिता विश्वकर्मा, कविता,मंजू देवी, एवं अगवानी करने आए भंभुवा करनैलगंज गोंडा के महिला पुरूष सैकड़ों गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामपथ निर्माण की कार्यदायी संस्था पर फूटा विधायक और महापौर का गुस्सा, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार