बदायूं: पिता की डांट से गुस्साए युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव ट्रैक से हटवाया। युवक के परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवाया गया है।
थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव गरुइया निवासी बृजेश सिंह (34) के पिता रामचंद्र ने उसे खेत पर जाने के लिए कहा था लेकिन वह खेत पर जाने की बजाय घर पर ही रहा। जिस पर पिता ने उसे फटकार दिया था। युवक नाराज युवक बदायूं शहर में रेलवे स्टेशन के पास आया और ट्रेन के आगे कूद गया। जीआरपी मौके पर पहुंची। कोतवाली सिविल लाइन और युवक की जेब से मिले आधार पर पहचान करके उसे परिजनों को सूचित किया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ये भी पढे़ं- बदायूं: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
