IAS Transfer: योगी सरकार ने बहराइच के जिलाधिकारी समते कई आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, देखें सूची...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शुक्रवार को एक बार एक्शन में नजर आई। जिसके तहत यूपी में एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जानकारी  की मुताबिक कई राजभवन में तैनात कल्पना अवस्थी समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र प्रसाद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। बस्ती, बहराइच और सहारनपुर के डीएम का भी ट्रांसफर किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएएस सुधीर बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, आईएएस लोकेश एम बस्ती मंडलायुक्त, दिनेश चंद्र को डीएम सहारनपुर और मोनिका रानी को डीएम बहराइच बनाया गया है।  आईएएस अखिलेश सिंह का सहारनपुर से स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन मण्डल का नया मण्डलायुक्त बनाया गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जल्द ही शासन की ओर से जारी कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- PM मोदी के 'विजन 2047' के लिए बनेगा योजना, अमित शाह आज करेंगे ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता

संबंधित समाचार