बरेली: भाइयों से हुआ झगड़ा तो छोटे भाई ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाइयों से झगड़ा होने पर छोटे भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

थाना सुभाष नगर के शांति विहार कॉलोनी निवासी डोरीलाल के बेटे आकाश का अपने बड़े भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसपर आकाश ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां और बेटी की हालत गंभीर

संबंधित समाचार