बरेली: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां और बेटी की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेत में काम कर वापस घर लौट रही मां और बेटी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना भमोरा के गांव भरथाना निवासी छत्रपाल की पत्नी सोमवती अपनी 17 वर्षीय बेटी पिंकी के साथ खेत पर चारा काटने गई थी। वह घर लौटते समय बाउन्ड्री पार कर रहीं थीं, इसी दौरान  टूटी पड़ी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: घर से बुलाकर युवक की हत्या, नहर के पास मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार