गाजियाबाद: शौहर ने पहले दिया तीन तलाक फिर पिता के साथ कराया हलाला, अब दे रहा धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने अपने शौहर के खिलाफ गंभीर आरोप पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने पहले उसे 3 तलाक दिया और फिर अपने पिता के साथ हलाला कराया। लेकिन इसके बाद भी शौहर का उत्पीड़न कम नहीं हुआ और महिला को उसके चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। 

इसके अलावा पुलिस से शिकायत करने पर शौहर की तरफ से महिला को बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर भोजपुर थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद मौर्य को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी मामले में चल रहा केस खत्म

संबंधित समाचार