MP : बांधवगढ़ रिजर्व में मिला बाघ का शावक मृत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उमरिया। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) के मुख्य क्षेत्र में बाघ का एक शावक मृत पाया गया। रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ नितिन गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को जिस जगह पर बाघ का मादा शावक मृत पाया गया, वहां एक बाघ देखा गया है। मृत शावक की उम्र करीब आठ से 10 महीने थी।

ये भी पढ़ें - समीर वानखेड़े ने किया CBI की FIR रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का रुख 

उन्होंने पीटीआई भाषा को बताया कि शावक की गर्दन और पीठ पर हमले के कारण बने जख्म के निशान थे। उन्होंने कहा कि घावों से संकेत मिलता है कि वहां मौजूद बाघ ने शावक को मार डाला। अधिकारी ने बताया कि शावक के शरीर के अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। वनकर्मियों ने मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थल की छानबीन की है।

ये भी पढ़ें - नौसेना ने कलवरी वर्ग की पनडुब्बी वागशीर का किया शुरू समुद्र में परीक्षण 

संबंधित समाचार