बहराइच: सपा विधायक के बेटों पर पिटाई का लगाया आरोप, Video बनाकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
बहराइच, अमृत विचार। जिले के गोडहिया नंबर दो के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कैसरगंज के सपा विधायक के पुत्रों पर पिटाई का आरोप लगाया है। इसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैसरगंज विकास खंड के ग्राम गोडहिया नंबर दो के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम पुत्र मिश्री लाल हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उनका कहना है कि वह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं। उन्हें सपा विधायक कैसरगंज के पुत्रों ने 16 मई को पिटाई कर दी। मारपीट में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घायल हो गया।
बहराइच:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 19, 2023
सपा विधायक के बेटों पर पिटाई का लगाया आरोप
पीड़ित ने वीडियो बनाकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार pic.twitter.com/Vl10vvlvJy
उसका कहना है कि कैसरगंज कोतवाली की पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जबकि इससे पूर्व भी उसकी पिटाई की गई थी। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर वायरल किया है। वीडियो जिले के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-IAS Transfer: दो साल से जमे जिलाधिकारी दिनेश चंद्र का तबादला, मोनिका रानी बनीं बहराइच की नई डीएम
