बस्ती: टोलकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप, धरने पर बैठे विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। टोल कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह मड़वा नगर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि बताया गुरुवार की रात करीब  11 बजे हीरो एजेंसी के बगल से निमंत्रण कर घर के लिए जा रहे थे। टोल प्लाजा पर पहुंचने पर टोल कर्मचारियों ने टोल टैक्स की मांग की।

उन्हें लोकल होने की बात बताई, जिस पर उन्होंने आधार कार्ड मांगा, जो उस समय उनके पास नहीं था। बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन टोलकर्मी अपनी बात पर अड़े रहे और दुर्व्यवहार किया। ऐसे में वह धरना देने को बाध्य हुए हैं। अखिलेश सिंह ने यह भी बताया कि यह टोल प्लाजा अवैध है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सदन में छह माह पूर्व यह बताया था की 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा नहीं रहेंगे अगर होते है तो उन्हें 3 माह के अंदर बंद कर दिया जाएगा। बताया की धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। जब तक यहां से टोल प्लाज़ा का सफाया नहीं हो जाएगा और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं हो जाएगा।

धरने पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, सौरभ शुक्ल, समाजसेवी आशीष शुक्ल, विनय सिंह, महेश हिंदुस्तानी, राहुल राज कमलापुरी, अमरजीत सिंह, सचिन त्रिपाठी, अरुण विद्यार्थी, जय प्रकाश, मंटू चौधरी, चंद्रेश पाठक, संदीप तिवारी, डब्लू सिंह राना, रचित राम वर्मा, अंकित सिंह, जगदम्बा प्रसाद, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बिजली का हाहाकारी संकट, पानी की किल्लत बरकरार, जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित

संबंधित समाचार