हापुड़: एसपी ने दारोगा से अभद्र भाषा में की बात, तो भड़क गया SI
हापुड़, अमृत विचार। जिले के एसपी की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। हापुड़ एसपी अपनी मर्यादा भूल गये और पुलिस लाइन में दारोगा को जमकर भलाबुरा कहा। जिसके बाद दारोगा भी भड़क गया और उसने भी जमकक अपनी भड़ास निकाली। जिसके चलते हापुड़ पुलिस लाइन अखाड़ा बन गया। एसपी की कार्यशैली से पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार होना पड़ा है।
हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने सार्वजनिक रूप से दारोगा विजय राठी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये बुरा भला कहा। जिसके बाद दारोगा विजय राठी भी भड़क गये एसपी से आपत्ति जताई। जिसके बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने दारोगा को हिरासत में लेने का हुक्म सुना दिया। जिसके बाद दारोगा को पुलिस कस्टडी मे ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई डिपो की रोडवेज बस ट्रक से भिड़ी, 15 जख्मी
