बरेली: बिजली मैकेनिक की हत्या, पड़ोसी की छत पर मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अंडे वाले से विवाद होने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली मैकेनिक की पीट कर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने सुबह जब आकर देखा तो पड़ोसी की छत पर मैकेनिक का शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र लिंकन कॉलोनी कर्मचारी नगर में रहने वाले विकास द्विवेदी का गुरुवार को रात के समय बसंत बिहार के पास उनका वहां अंडे लगाने वाले युवक से विवाद हो गया, उसके बाद युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। यह बात विकास ने अपने भाई अमित को बताई तो अमित ने फोन पर विकास से कहा कि झगड़ा ना करके घर चला जाए। उसके कुछ देर बाद विकास का मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा। सुबह में घर पर आया तो विकास कमरे में नहीं था।

तलाश करने पर बंद पड़े मकान की छत पर उसका शव पड़ा था। अमित का आरोप है कि उसके भाई की हत्या कर दी गई और हत्या करने के बाद उसके शव को छत पर फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पत्नी कुसुम देवी की कुछ साल पहले मौत हो गई। उसका बेटा आशुतोष अपने चाचा अमित के घर पर चला गया था, अहमद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों की तालाबंदी जारी, ताला खुलवाने पहुंचे अपर नगर मजिस्ट्रेट

संबंधित समाचार