Banda: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का हुआ स्वागत, आयुक्त व डीएम ने झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
बांदा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का हुआ स्वागत।
बांदा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का स्वागत हुआ। इसमें आयुक्त व डीएम ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
बांदा, अमृत विचार। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी मशाल रैली के जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। मशाल जुलूस रैली के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया गया। आयुक्त व जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड से मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली लेकर यहां आए टीम लीडर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी मशाल रैली शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड पहुंची। यहां मशाल रैली का अधिकारियों के साथ खेल संघ पदाधिकारियों के साथ स्वयंसेवी संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रैली के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया गया।
.jpg)
आयुक्त आरपी सिंह व जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने संयुक्त रूप से राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड से मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जीआईसी ग्राउंड से शुरू होकर जिला अस्पताल, महाराणा प्राताप चैराहा, बिजली खेड़ा, कालूकुआं, बस स्टैंड होते हुए जीआईसी ग्राउंड पर खत्म हुई। रैली में अधिकारियों के साथ खिलाड़ी, शिक्षक समेत तमाम लोगों ने भागीदारी की। आयुक्त ने कहा कि खेल से तन व मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। बेहतर खेल प्रदर्शन कर धन भी अर्जित किया जा सकता है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाडियों को स्पोटर्स स्टेडियम में उच्च सुविधाएं दिलाई जाएंगी। आयुक्त ने मशाल रैली लेकर यहां आए टीम लीडर समेत पूरी टीम को को स्मृृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स-2022 के तहत 25 मई से तीन जून तक प्रदेश के चार जिलों में खेल कार्यक्रम आयोजित होंगे। रैली के माध्यम से जनपद के खिलाड़ियों के साथ अन्य लोगों में जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस मौके पर पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम (न्यायिक) अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, रजत वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी व उत्तर प्रदेश शूटिंग एसोसिएशन जनरल सेक्रेटरी रामेंद्र शर्मा सहित तमाम खिलाड़ी व लोग उपस्थित रहे।
