बरेली: मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, विवि की वेबसाइट ठप
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बुधवार की शाम जैसे ही प्रवेश पत्र जारी हुए, यूजर्स के भार से वेबसाइठ ठप हो गई। देर रात तक छात्र प्रवेश पत्र निकालने को जूझते। छात्रों की शिकायत पर …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बुधवार की शाम जैसे ही प्रवेश पत्र जारी हुए, यूजर्स के भार से वेबसाइठ ठप हो गई। देर रात तक छात्र प्रवेश पत्र निकालने को जूझते। छात्रों की शिकायत पर प्रशासन ने सर्वर दुरुस्त कराया, तो वेबासइट सुचारू हुई।
बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा एक सितंबर से प्रारंभ हो रही है। कोरोना संक्रमण के कारण बीते 18 मार्च को यह परीक्षा स्थगित हुई थी। छह महीनों में हजारों छात्रों के प्रवेश पत्र इधर से उधर हो गए। इस पर प्रशासन ने दोबारा प्रवेश पत्र जारी करने का निर्णय किया और बुधवार को जारी करने की तिथि तय की थी।
इसी कारण छात्र सुबह से शाम तक प्रवेश पत्र की स्थिति चेक करते रहे। छात्रों के मुताबिक शाम को प्रवेश पत्र जारी हुए, मगर वेबसाइट पर एरर के कारण डाउनलोड नहीं हो सके। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। वेबसाइट में एरर की सूचना नहीं है, कोई तकनीकी चूक है तो उसे सही कराया जाएगा।
