संभल: युवक ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की थी मदरसा छात्र की हत्या, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

असमोली पुलिस ने किया किशोर की हत्या के मामले का खुलासा

संभल, अमृत विचार। असमोली पुलिस ने मदरसा छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझाकर हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पैसों का लालच देकर किशोर को मक्का के खेत में ले गया था। वहां दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव रायां बुजुर्ग निवासी 14 वर्षीय किशोर मदरसे का छात्र था। चार मई को वह मदरसे से पढ़कर आने के बाद दुकान से सामान लाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। 10 मई को किशोर के शरीर का कुछ हिस्सा गांव के पास ही मक्का के खेत में मिला था।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र व सीओ असमोली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही बिलाल ने किशोर को मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और फिर उसकी हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में दरोगा अमित कुमार, मुख्य आरक्षी हरिओम, मोक्षेन्द्र कुमार व सिपाही गौरव कुमार ने बिलाल को असमोली पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।

किशोर ने दी घरवालों को बताने की धमकी तो ले ली उसकी जान
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिलाल पैसे देने का लालच देकर मदरसा छात्र को मक्का के खेत में ले गया था। वहां उसने किशोर के साथ दुष्कर्म किया। किशोर ने पैसे मांगे तो बिलाल ने मना कर दिया। इस पर किशोर ने घर पर जाकर परिजनों से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर बिलाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

सीने पर पैर रखकर दोनों हाथों से दबा दिया गला
बिलाल ने बेहद निमर्म तरीके से किशोर की जान ली। गिरफ्तारी के बाद बिलाल स्वीकार किया कि जब किशोर ने घर जाकर शिकायत करने की बात कही तो उसने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसकी छाती पर पैर रखा। किशोर समझ गया कि अब उसकी जान जाने वाली है। जान बचाने के लिए वह गिड़गिड़ाने लगा। बिलाल ने बताया कि अगर वह छोड़ देता तो किशोर उसे फंसवा देता। इसीलिए उसने किशोर की छाती पर पैर गड़ाया और दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया।

यह भी पढ़ें- संभल: बारात चढ़त के दौरान रास्ता देने को लेकर मारपीट, पथराव

संबंधित समाचार