बरेली: प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा, 10 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर स्थित गाला एजेंसीज के क्राकरी शोरूम के बाद शुक्रवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) ने परसाखेड़ा स्थित महावीर प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां कर चोरी का पता चलने 10 लाख रुपये जमा कराए। इस कार्रवाई से आसपास के उद्यमियों में खलबली मच गई।
एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड 1 वीडी शुक्ला ने बताया कि जीएसटी की एसआईबी टीम ने बुधवार से टैक्स चोरी की आशंका पर चिन्हित किए गए प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पहले दिन क्राकरी शोरूम पर छापा मारा था। यहां से खरीद फरोख्त से जुड़े अभिलेख कब्जे में लेकर के बाद जांच कराई तो कर चोरी का पता चलने पर गुरुवार को 35 लाख रुपये जमा कराए। जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार को एसआईबी ने प्लाइवुड फैक्ट्री पर छापा।
खरीद-फरोख्त से जुड़े अभिलेखों के मिलने में करीब 10 लाख रुपये की कर चोरी किए जाने का पता चला। जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने यह धनराशि जमा कर दी। उन्होंने बताया कि देर शाम टीम फैक्ट्री से लौट गई। कब्जे में लिए अभिलेखों की जांच के बाद टीम अग्रिम कार्रवाई करेगी। यहां बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका जताई गई है। लिहाजा, शनिवार को भी एसआईबी जांच के लिए पहुंच सकती है।
ये भी पढे़ं- बरेली: दो हजार के नोटों की नोटबंदी का मैसेज गूंजा...घरों में छिपा कालाधन आएगा बाहर
