जम्मू कश्मीर के पुलवामा में चार जगहों पर एनआईए की छापेमारी जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिलों में चार जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि गुस्सू, राजपोरा, अवंतीपोरा और त्राल में एनआईए की छापेमारी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी भी छापेमारी अभियान में शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: महिला अधिकारी ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, तबादला नियम विरुद्ध किया गया 

संबंधित समाचार