गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने 'जनता दर्शन' के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में प्रवास के दौरान जनता दर्शन में लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

बता दें कि मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 400 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
 
इलाज के लिए मदद मांगने वाले को दिया आश्वासन
कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कल आनी है बारात, खोद डाला लड़की वालों के घर जाने का रास्ता, चिंता में डूबा परिवार

संबंधित समाचार