आतंकवाद से जुड़े दो मामलों में जम्मू-कश्मीर में 15 स्थानों पर एनआईए के छापे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े दो मामलों में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में 15 विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मदद से केंद्र शासित प्रदेश के सात जिलों में तलाशी ली। कश्मीर में श्रीनगर, पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपियां और कुपवाड़ा जिलों में तलाशी चल रही है। 

जम्मू के पुंछ जिले में शनिवार सुबह से ही छापे मारे जा रहे हैं। ये छापे दो मामलों में मारे जा रहे हैं, जिनमें से एक 2021 में एनआईए के दिल्ली पुलिस स्टेशन में पंजीकृत है और दूसरा 2022 में जम्मू शाखा में पंजीकृत है। अधिकारियों ने कहा, “दो मामलों आरसी 3/21/एनआईए/डीएलआई और आरसी 5/22/एनआईए/जेएमयू में तलाशी चल रही है।” 

दोनों में से एक मामला भौतिक और साइबर स्पेस दोनों में साजिश रचने और जम्मू-कश्मीर में चिपकाने वाले बमों, अत्याधुनिक शक्तिशाली विस्फोटकों और छोटे हथियारों से हिंसक आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा योजना बनाये जाने से संबंधित है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह के दौरान, एनआईए ने कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादी संगठनों और उनकी शाखाओं एवं सहयोगियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।  
 
ये भी पढ़ें- Karnataka CM Swearing-In Ceremony: सिद्धारमैया CM तो शिवकुमार ने डिप्टी CM पद की ली शपथ, बेंगलुरु में स्टालिन, ममता, नीतीश और अखिलेश समेत कई विपक्षी नेता

संबंधित समाचार