IPL 2023 CSK vs DC : दिल्ली के खिलाफ धोनी का 'करो या मरो' वाला मैच, चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग  में आज (20 मई) डबल हेडर खेला जा रहा है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स टीमें आमने-सामने हैं।  चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन चेन्नई के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम यह मैच जीतती है, तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दिल्ली ने ललित यादव और चेतन सकारिया को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं दिन का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

मैच में दिल्ली-चेन्नई की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाति रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महेश तीक्षणा। 

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रिली रोसो, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा और खलील अहमद।

ये भी पढ़ें :  'मैं भाग्यशाली था, जब वह हमारे कोच थे', सचिन तेंदुलकर ने Anshuman Gaekwad के अच्छे दिनों को याद किया 

संबंधित समाचार