रिश्ते शर्मसार : ढाई साल की पोती से दादा ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाला कोई और नहीं बल्कि ढाई साल की मासूम का दादा है। मासूम को खिलाने के बहाने छत पर ले जाकर दादा ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मासूम अपनी मां के साथ ननिहाल आई …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाला कोई और नहीं बल्कि ढाई साल की मासूम का दादा है। मासूम को खिलाने के बहाने छत पर ले जाकर दादा ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मासूम अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। मां जब नाश्ता लेकर छत पर पहुंची तो मासूम की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। विरोध किया तो ससुर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

मासूम की मां ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। उनके आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में दादा के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रिश्तों को शर्मसार करने का यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की हरथला चौकी क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला का विवाह कुन्दरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। उसकी ढाई साल की मासूम बेटी है। कुछ दिनों पहले महिला अपनी मासूम बेटी के साथ अपने मायके आई थी। महिला के अनुसार, बीस अगस्त को उसका ससुर मायके आया। दोपहर करीब ढाई बजे मासूम बेटी को खिलाने के बहाने ससुर उसे छत पर ले गया।

आरोप है कि वहां पर मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। महिला के अनुसार कुछ देर बाद वह ससुर के लिए नाश्ता लेकर छत पर पहुंची तो बेटी की हालत देखकर घबरा गई। ससुर से शिकायत की तो वह धमकाते हुए फरार हो गया। उसके अनुसार, ससुर आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिस कारण पुलिस के पास नहीं गई। बाद में मां के कहने पर उसने मंगलवार को एसएसपी को पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी दादा के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल नवल मारवाह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार