प्रयागराज : इरम की हत्या के बाद कंपनी बाग में दहशत का माहौल, सुबह की सैर पर लोगों ने आना छोड़ा
प्रयागराज, अमृत विचार। इरम हामिद सिद्दीकी की हत्या एक पहेली बन कर रह गई है। अभी तक इस हत्या के पीछे कौन है इसके बारे में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। इस हत्या के बाद लोगों के अंदर डर समा गया है। कंपनी बाग में गर्मी के सीजन में सुबह टहलने वालों की संख्या कम हो गयी है। लोगो के मन मे दहशत बनी हुई है।
शहर के मध्य में स्थित कम्पनी बाग पार्क में एक महिला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या ने पूरा माहौल ही बदल दिया है। टिकटों की बिक्री से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। कंपनी बाग शहर का एकलौता ऐसा पार्क हैं जहां पर प्रतिदिन हजारों लोगों घूमने व वक्त बिताने के इरादे से आते हैं। हजारों की संख्या में लोग सुबह की सैर के लिए यहां आते हैं। इस पार्क के आसपास बड़े स्कूल भी हैं इनके कारण सुबह के वक्त कई बार गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह कम पड़ जाती है। दस बजे के बाद आने वाले लोगों का मकसद घूमना और पार्क में वक्त बिताना एवं बच्चों को घुमाने का ही होता है। इस पार्क की देखरेख और संरक्षण का काम उद्यान विभाग के पास है। पिछले कुछ वर्षों से पार्क में टिकट व्यवस्था लागू कर दी गई है। पार्क में प्रवेश के कुल चार द्वार है। हर द्वार पर टिकट काउंटर बनाये गये हैं। किसी को भी पांच रुपये का टिकट लेने के बाद ही पार्क में प्रवेश की इजाजत होती है। घटना के बाद गेट नंबर एक से टिकट लेकर पार्क में प्रवेश करने वालों की संख्या में कमी आयी है।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी : भाई की हत्या के दोषी युवक को अदालत ने दी उम्रकैद की सजा
