Kashipur News : दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर शाम मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चंद्र पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि गिरधारी मुंशी रोड पर एक युवक अवैध अंग्रेजी शराब बेचने की फिराक में है। 

पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हाकम सिंह निवासी आदर्श नगर गढीनेगी थाना कुंडा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार