बांदा : 80 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्टफोन
बांदा, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर महाविद्यालयों में स्मार्ट फोन वितरण का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में पं.रामकृपाल दीक्षित डिग्री कॉलेज में 80 छात्र-छात्राओं स्मार्ट फोन वितरित किए गए। स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की चमक देखी गई।
महुआ ब्लाक क्षेत्र के रेउना गांव स्थित पं.रामकृपाल दीक्षित डिग्री कॉलेज में राज्य सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तकनीकि सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वह इसका प्रयोग बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रयोग में ला सके। कॉलेज के संस्थापक कौशल किशोर दीक्षित एवं प्राचार्य डॉ. अनुज त्रिपाठी द्वारा कॉलेज के 80 छात्र-छात्राओं जिनमें से 70 छात्राओं एवं 10 छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
इस दौरान संस्थापक व प्राचार्य डा.त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि वह स्मार्ट फोन का उपयोग तकनीकि ज्ञान प्राप्त करने के लिए करें, ताकि वह आगे की सफलता पूर्वक शिक्षा हासिल कर सके। इस अवसर पर डॉ. गोविंद दीक्षित व शिक्षिका पूजा ने भी इसी प्रकार की अपील कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए की और कहा कि स्मार्ट फोन का प्रयोग कर विद्यार्थी अच्छी शिक्षा के साथ-साथ ज्ञानार्चन भी बेहतरी के साथ कर सकेंगे। स्मार्ट फोन मिलने पर कॉलेज परिसर में सभी छात्र-छात्राएं खुशी से चहकते नजर आए।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : शपथ ग्रहण से पहले ही नवनिर्वाचित महापौर को लगा सरकारी गाड़ी का शौक
