शाहजहांपुर: किसान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से तमंचा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

खुटार, अमृत विचार। खेत में खड़ी मूंगफली की फसल की सिंचाई करने गए किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खाना खाने के लिए खेत पर उसका बेटा बुलाने गया तो शव खून से लथपथ आम के बाग में पड़ा मिला। घटनास्थल से कुछ ही दूर पर 315 बोर का तमंचा भी मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के गांव भटनोसा में रहने वाले 58 वर्षीय खियुराज उर्फ छोटे सिंह कुशवाहा ने गांव के पूरब स्थित दुलारे का खेत ठेके पर ले रखा है। खेत में मूंगफली की फसल कर रखी है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे खियुराज कुशवाहा मूंगफली की फसल में सिंचाई करने गए थे। उनके बेटे श्री कृष्ण ने बताया की पिता सुबह जल्दी खेत जाने के चक्कर में बगैर नाश्ता करें ही खेत पर चले गए थे। दोपहर होने पर पिता घर पर नहीं पहुंचे। तो परिजनों को चिंता हुई। दोपहर डेढ़ बजे श्री कृष्ण खाना खाने के लिए खेत पर पिता को बुलाने गया था। लेकिन उसके पिता खेत में मौजूद नहीं मिले। 

खेत के पड़ोस में ही स्थित संजय त्रिवेदी के बाग के किनारे लेटे दिखे। दूर से पिता खियुराज कुशवाहा को लेटा देख कई बार आवाज लगाई। लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर अनहोनी की आशंका होने लगी। नजदीक जाने पर पिता का शव खून से लथपथ मिला। तो होश उड़ गए और वह तेजी से चीखने लगा। शोर की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। खबर लगते ही परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ पहुंचे। 

गोली लगने से खियुराज की मौत होने की खबर परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया। पुलिस का मानना है कि खियुराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

उसने पेट में गोली मारी है। जबकि मृतक के बेटे श्रीकृष्ण का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके पिता के नाम से कई लाख रुपये का फर्जी लोन निकाल लिया था। जिससे वह परेशान थे। जिस कारण पिता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी रामसुती, पुत्र श्री कृष्ण, सत्यपाल का रो रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, की जांच
किसान ने खुद को गोली मारने के मसमले में हत्या की आशंका जताने पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। टीम ने मृतक के समीप खून और इधर उधर कुछ साक्ष्यों को जुटाने के लिए जांच। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मृतक के पेट में लगी गोली की जगह देखा। फॉरेंसिक टीम की जांच करने के बाद वापस लौट गई है। हालांकि घटना कहां तक सच है। यह जांच का विषय है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे श्रीकृष्ण की तहरीर पर आत्महत्या में मामला दर्ज किया जा रहा है---रामायण सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष खुटार।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: माइक्रोवेव पाकर खुशी से उछलते संजय, बोले- मेरे बच्चे लकी

संबंधित समाचार