शाहजहांपुर: सिपाहियों ने डॉक्टर से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस चौकी उस्मान बाग की गली में बीच सड़क पर दरोगा की कार व दो सिपाहियों की बाइक खड़ी थी। सरकारी डॉक्टर ने कार और बाइक हटाने के लिए कहा तो इस पर दरोगा व दोनों सिपाही नाराज हो गए। दरोगा की मौजूदगी में दोनों सिपाहियों ने डाक्टर से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान डॉक्टर का परिवार व मोहल्ले वाले उत्तेजित हो गए और चौकी का घेराव किया। सीओ सिटी व सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर मामलो को शांत कराया। पीड़ित डॉक्टर ने सीओ सिटी को प्रार्थनापत्र दिया। सीओ पेशी कार्यालय के दीवान ने डाक्टर के बयान लिए।  

सदर बाजार के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज निवासी डा विनीत पांडे ने बताया कि वह भावलखेड़ा सीएचसी पर तैनात है। उन्होंने बताया कि उनकी आवास की पार्किंग पुलिस चौकी उस्मान बाग के सामने है। उनके गैराज के ठीक सामने चौकी इंचार्ज की कार और दो मोटर साइकिलें खड़ी थी। डॉक्टर की  भाभी एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह  कार निकाल कर उनको अस्पताल में देखने के लिए जा रहे थे। 

उन्होंने सिपाही रवि से कहा कि कार और बाइकें रास्ते से हटा ले और गैराज से कार निकाल ले। इस बात से शराब के नशे में सिपाही  डा विनीत पांडे को गाली देने लगे। गाली देने का विरोध करने पर सिपाही ने डाक्टर की पिटाई शुरु कर दी। सिपाही ने डॉक्टर का कालर पकड़कर धक्का दे दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच दरोगा और दूसरा सिपाही प्रवीण आ गए। दोनों सिपाही अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरु कर दी। 

सिपाहियों ने कहा कि कार व बाइकें यही पर खड़ी होगी। दोनों पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि जो करना है कर लो। कार व बाइक यहां से नहीं हटेगी। डाक्टर ने शोर मचाया तो परिवार और मोहल्ले के लोग आ गए। सिपाही रवि मौका पाकर भाग गया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया और नारेबाजी करने लगे। डॉक्टर ने बताया कि उनके गैराज के सामने दरोगा कार और सिपाही बाइक खड़ी कर देते है। सीओ सिटी वीएस वीर कुमार सिंह व सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह चौकी पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। डॉक्टर ने सीओ के कार्यालय में जाकर तहरीर दी। कार्यालय के दीवान ने दोपहर डाक्टर के बयान लिए। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने चौकी के पास कार व बाइक खड़ी करने को लेकर डॉक्टर से विवाद हो गया था। इधर इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष् व्यापत है।

पुलिस चौकी उस्मान बाग की गली में कार व बाइक खड़ी करने को लेकर डाक्टर से सिपाही का विवाद हो गया था। इस मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।-एस आनंद, एसपी

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: किसान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से तमंचा बरामद

 

संबंधित समाचार