गोरखपुर: जनता दर्शन में फरियादियों से बोले सीएम योगी- घबराइए मत, हम कराएंगे समस्या का समाधान
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान आज रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। जनता को यह एहसास होना चाहिए कि सरकार उनके साथ खड़ी है। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराइए मत। सरकार आपकी है और आपके लिए ही है। हम हर समस्या पर कार्रवाई कराएंगे।
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक एक-एक कर खुद पहुंचे और उनकी समस्या सुनते हुए प्रार्थना पत्र लिए। पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण निष्पक्ष होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-UP Politics: केशव के लिए खून की नदियां बहा देंगे, सैनी समाज के कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री
