Sonu Nigam: मशहूर गायक सोनू निगम पहुंचे टिहरी, झील में बोटिंग करते हुए उठाया ठंडी हवा का आनंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिहरी, अमृत विचार। बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम टिहरी पहुंचे। उन्होंने टिहरी झील में बोटिंग की और पैरा सेलिंग का भी आनंद उठाया। उनका कहना है कि टिहरी बांध की झील एडवेंचर स्पोर्ट्स के परफेक्ट लोकेशन है जिसको प्रमोशन की जरूरत है। टिहरी बांध उनको फिल्म शूटिंग के लिए भी अच्छी लोकेशन लगी।

गायक को अपने बीच देखकर प्रशंसक और बोट संचालक काफी खुश नजर आए। निगम ने झील में स्पीड बोटिंग और पैरा-सेलिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि मसूरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में पूछने के बाद वह टिहरी झील आए हैं। बांध की विशाल झील देखकर वह काफी अभिभूत नजर आए।

उत्तरायणी भागीरथी समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि सोनू निगम ने अगली बार दो-तीन की छुट्टी लेकर फुर्सत से टिहरी झील में एडवेंचर का वादा किया है। बोटिंग करने के बाद उन्होंने झील किनारे बने रेस्टोरेंट में पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। निगम ने कहा कि पहाड़ में टिहरी झील का नैसर्गिंक दृश्य काफी रोमांचित करने वाला है। सरकार को इसे प्रमोट करने के प्रयास करने चाहिए।

 

संबंधित समाचार