IPL 2023 MI vs SRH : मुंबई इंडियंस को जीत के लिए मिला 201 रनों का लक्ष्य

IPL 2023 MI vs SRH : मुंबई इंडियंस को जीत के लिए मिला 201 रनों का लक्ष्य

मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 200 रन बनाये। हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल ने 46 गेंद में 83 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए आकाश मेधवाल ने चार ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिये। मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को जीतने के साथ शाम में खेले जाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटंस के मैच से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। सनराइजर्स की टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो गई है।

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला करने के बाद मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआती दो ओवर में रन बनाने का मौका नहीं दिया। मयंक अग्रवाल ने जेसन बेहरेनडॉर्फ और मधवाल के खिलाफ तीसरे और पांचवें ओवर में दो- दो चौके के साथ हाथ खोला। विवरांत शर्मा ने यही कारनामा चौथे और छठे ओवर में क्रिस जॉर्डन (42 रन पर एक विकेट) और पीयूष चावला के खिलाफ कर पहले विकेट के लिए पावरप्ले में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इस दौरान पांचवें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने मयंक को रन आउट करने का आसान मौका गंवा दिया। विवरांत ने मैच का पहला छक्का आठवें ओवर में पीयूष के खिलाफ लगाया।

उन्होंने 10वें ओवर में जॉर्डन के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके के बाद एक रन लेकर आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। मयंक ने 11वें ओवर में कार्तिकेय के खिलाफ चौका जड़कर टीम के रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने बेहरेनडॉफ के खिलाफ 13वें और मधवाल के खिलाफ 14वें ओवर में छक्का लगाया। मधवाल ने हालांकि इसी ओवर में विवरांत को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलायी। शानदार लय में चल रहे हेनरिच क्लासेन (13 गेंद में 18 रन) ने क्रीज पर आते ही चौके से खाता खोला।

मयंक ने इसके बाद कार्तिकेय और पीयूष के खिलाफ छक्के लगाकर टीम के रन गति को बढ़ाया। वह 17वें ओवर में मधवाल का दूसरा शिकार बने। उनके आउट होने के बाद हैदराबाद के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। जॉर्डन ने अगले ओवर में ग्लेन फिलिप्स (चार गेंद में एक रन) को चलता किया तो वहीं मधवाल ने लगातार गेंदों पर क्लासेन और हैरी ब्रुक (शून्य) को बोल्ड कर सनराइजर्स की रन गति पर लगाम लगायी। टीम 17वें से 19वें ओवर तक महज 18 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में कप्तान एडेन मार्कराम (नाबाद 13) ने छक्का जड़ कर टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचाया। 

 

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मुंबई ने रितिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय को मौका दिया है जबकि सनराइजर्स की टीम में उमरान मलिक की वापसी हुई है।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11 
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और अकाश मधवाल।

सनराइजर्स हैदराबाद : ऐडन मार्करम (कप्तान), ​​​​मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, विव्रांत शर्मा, उमरान मलिक, सनवीर सिंह, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार और नितीश रेड्डी।

हैदराबाद में चार बदलाव
हैदराबा में मयंक अग्रवाल की वापसी हुई है, साथ ही विव्रांत शर्मा, सनवीर सिंह और उमरान मलिक को भी मौका दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : आयरलैंड टेस्ट के लिए स्वदेश लौटे Ben Stokes, CSK ने ट्वीट कर दी जानकारी