Bajpur News : अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो डंपर सीज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिलने पर प्रशासनिक छापेमारी रविवार को भी जारी रही, जिसमें अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक व वन विभाग की टीम ने दाबका व कोसी नदी क्षेत्र में औचक कार्रवाई की। 

निरीक्षण के दौरान गोबरा गऊ घाट पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया, जिसे अवैध खनन में लिप्त मानते हुए सीज कर वन विभाग को दे दिया। इसके अलावा अवैध खनन में लिप्त दो डंपर सीज कर बाबा स्टॉक को सौंपे गए। टीम में तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, हल्का पटवारी इसराइल सैफी, विक्रम कुमारव वन कर्मी आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार